Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका को तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में रजत

Advertiesment
Deepika Kumari
मैक्सिको सिटी। भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में 5 साल में चौथा रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में कोरिया की चोइ मिसुन ने हरा दिया था।
5 प्रयासों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में जुटी दीपिका ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल आसानी से जीता लेकिन फाइनल में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज मिसुन से 2-6 से हार गई। भारत ने टूर्नामेंट में 2 रजत पदक जीते। 
 
अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में देश को पहला रजत  दिलाया। दीपिका और मिसुन 29 तीरों के बाद पहले सेट में बराबरी पर थे लेकिन बाद में कोरियाई तीरंदाज ने 5-1 की बढ़त बना ली।
 
दीपिका ने कहा कि काश! मैं स्वर्ण जीत पाती। पता नहीं क्यों मैं जीत नहीं पा रही हूं। दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और 2 साल बाद अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में जीते हैं। यह उसका चौथा विश्व कप फाइनल रजत पदक था। वे 2011 में इस्तांबुल में, 2012 में टोकियो और 2013 में पेरिस में उपविजेता रही।
 
उसने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त कावानाका काओरी को 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में उसने ली चियेन यिंग को मात दी। इससे पहले वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में रजत पदक जीता था जिसे फाइनल में तुर्की के देमिर ई ने हराया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi