Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका ने विश्व कप में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

हमें फॉलो करें दीपिका ने विश्व कप में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
, बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (21:07 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने चीन के शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के महिला रिकर्व स्पर्धा में बुधवार को विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 
        
21 वर्षीय तीरंदाज ने 686/720 का स्कोर किया और दक्षिण कोरिया की तीरंदाज की बो बाई के इसी स्कोर के साथ उनके गत वर्ष बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हाल ही में पद्मश्री से नवाज़ीं गई दीपिका इससे पहले तीरंदाजी विश्व कप वर्ष 2011, 2012 और 2013 में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत पदक जीत चुकीं हैं। 
 
उन्होंने वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व और टीम रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक और 2010 एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। 
       
विश्व की पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका गत वर्ष कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन से रियो के लिए व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में क्वालीफाई कर चुकीं है और वह अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश की पदक दावेदारों में हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में नहीं होंगे आईपीएल मैच : सुप्रीम कोर्ट