Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवेंद्रो, मनोज ने नए वजन वर्गों में जीत से शुरुआत की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Devendro Singh
गुवाहाटी , शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016 (20:18 IST)
गुवाहाटी। राष्ट्रमंडल खेलों की पदकधारी जोड़ी मनोज कुमार और एल. देवेंद्रो सिंह ने अपने नए वर्गों में विपरीत प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे दिन 100 से ज्यादा बाउट खेली गई। देवेंद्रो और मनोज ने अपने से ऊंचे वजन वर्ग में पदार्पण किया।
मणिपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे देवेंद्रो ने फ्लाइवेट (52 किग्रा) में जबकि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के मनोज ने वेल्टरवेट (69 किग्रा) वर्ग में हिस्सा लिया। देवेंद्रो ने उत्तरप्रदेश के भोजराज के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की जबकि दो बार के ओलंपियन मनोज ने तमिलनाडु के मणिकांदन को 5-0 से शिकस्त दी।
 
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदकधारी जसवीर सिंह (91 किग्रा) ने हरियाणा के सुमित पर 4-1 की जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया। अन्य बाउट में एसएससीबी के मनीष (60 किग्रा) ने पहली बाउट में तेलंगाना के ललित किशोर को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 
 
मनीष के दबदबे को देखते हुए रैफरी ने मुकाबला तीसरे राउंड में ही रोक दिया। अब मनीष विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी शिव थापा से भिड़ेंगे जिन्होंने कल शुरुआती बाउट जीती थी। वे एक वर्ग ऊपर लाइटवेट में खेल रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व कांस्य पदकधारी जय भगवान के रिश्ते के भाई आशीष ने लाइट वेल्टरवेट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्यप कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में