Publish Date: Mon, 02 Nov 2015 (15:59 IST)
Updated Date: Mon, 02 Nov 2015 (16:03 IST)
नई दिल्ली। भारत की दीपिका पल्लीकल 5 पायदान चढ़कर पेशेवर स्क्वॉश संघ की रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई जबकि जोशना चिनप्पा 3 पायदान चढ़कर 17वें स्थान पर आ गई हैं।
पिछले महीने अमेरिकी ओपन में अच्छे प्रदर्शन के बाद पल्लीकल की रैंकिंग में सुधार हुआ है, वहीं चिनप्पा ने 2 दिन पहले दोहा में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रनीम अल वेलिली को हराकर रैंकिंग बेहतर की है।
पुरुष वर्ग में सौरव घोषाल 1 पायदान खिसककर 17वें स्थान पर आ गए हैं। महेश मनगांवकर 57वें स्थान पर हैं। (भाषा)