Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोप प्रकरण के एथलेटिक्स कोच कुन्ही बर्खास्‍त

Advertiesment
Dope Case
नई दिल्ली। एनआईएस पटियाला में एक शीर्ष धावक के कमरे से प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 400 मीटर के कोच मोहम्मद कुन्ही को उनके पद से बर्खास्‍त कर दिया।
 
राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) के छापे में 400 मीटर धावक जितिन पाल के एनआईएस हॉस्टल के कमरे से प्रतिबंधित पदार्थ मेल्डोनियम मिला था, जिसके बाद उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित करने के अलावा तीन कोचों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कुन्ही भी शामिल थे।
 
राष्ट्रीय कोच बहादुर सिंह और उनके सहायक राधाकृष्णन नायर को भी एएफआई ने कारण बताओ नोटिस दिया था। एएफआई के शीर्ष अधिकारी ने बताया, हां, मोहम्मद कुन्ही को बर्खास्‍त कर दिया गया है। 
 
अधिकारी ने बताया कि बहादुर और राधाकृष्णन को छोड़ दिया जाएगा और वे सजा से बच जाएंगे। अधिकारी ने कहा, किसी अन्य कोच को सजा नहीं दी जाएगी। अप्रैल में नाडा और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों के संयुक्त छापे में पाल के बैग में प्रतिबंधित ड्रग मिली थी।
 
केरल के 27 साल के पाल एक लैप की रेस में भारत के सर्वश्रेष्ठ धावकों में शामिल हैं। वे ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल और इंचियोन एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली भारत की राष्ट्रीय रिले टीम में शामिल थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका : ब्रेट ली