Publish Date: Fri, 14 Jul 2017 (10:39 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jul 2017 (10:44 IST)
जोहानिसबर्ग। फीफा ने कहा है कि उसने पिछले सप्ताह सूडान पर से प्रतिबंध हटा दिया है, जो खेलों में सरकार के दखल की वजह से लगाया गया था।
इसके साथ ही सूडान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर मुतासिम गाफर सर एल्खातिम को फिर सूडान फुटबॉल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्हें पुलिस ने पद से हटा दिया था। फीफा का प्रतिबंध हटने के बाद अब अफ्रीकी नेशंस चैंपियनशिप में सूडान की टीमें भाग ले सकेंगी। (भाषा)