Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हम भारत को हरा सकते हैं : मालदीव कोच

Advertiesment
football
तिरुवनन्तपुरम। मौजूदा चैंपियन अफगानिस्तान के हाथों ग्रुप चरण में 1-4 से हारने के बावजूद मालदीव के कोच रिकी हरबर्ट का मानना है कि उनके खिलाड़ी गुरुवार को सैफ कप सेमीफाइनल में भारत को हरा सकते हैं।
 
मालदीव ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा और अब उसे पहले सेमीफाइनल में छह बार के चैंपियन भारत से भिड़ना है। हरबर्ट ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी टीम विजेता बनेगी।
 
हरबर्ट ने कहा, 'यदि हम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत भी जाते तब भी हमें ट्रॉफी जीतने के लिए सेमीफाइनल और फाइनल जीतने होंगे। इसलिए हम मुकाबले को लेकर चिंतित नहीं हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम पर्याप्त विश्राम मिलने के बाद भारत को हरा सकती है।
 
उन्होंने हालांकि इसके साथ ही स्वीकार किया कि भारत को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और उसकी युवा टीम मजबूत है। भारत ने सैफ कप के नाकआउट चरण में मालदीव को छह बार हराया है। दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi