Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द. अफ्रीकी फुटबॉल टीम ने कटाया रियो का टिकट

Advertiesment
Football team
डकार। गोलकीपर जोड़ी फरवरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी पुरुष फुटबॉल टीम ने अंडर-23 चैंपियनशिप मुकाबले में मेजबान सेनेगल को शूटआउट में 3-1 से हराकर अगले वर्ष रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 

तीसरे स्थान के लिए मेजबान सेनेगल के खिलाफ शनिवार रात खेले गए मुकाबले में फरवरी ने 78वें मिनट में मौसा वेग की पेनल्टी पर लगाए शॉट को रोका जिसके बाद मैच निर्धारित समय तक गोलरहित ड्रॉ रहा। मैच में निर्णय के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया और फरवरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेनेगल के 3 प्रयासों को विफल कर शूटआउट में दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से जीत दिला दी।

टूर्नामेंट में शीर्ष 3 स्थान हासिल करने वाली टीमों ने रियो के लिए क्वालीफाई किया। अल्जीरिया और नाइजीरिया ने इससे पहले बुधवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर रियो ओलंपिक खेलों में स्थान पक्का किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi