Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एंडी मरे फ्रेंच ओपन टेनिस के चौथे दौर में

Advertiesment
हमें फॉलो करें French Tennis Open
, शनिवार, 28 मई 2016 (01:13 IST)
पेरिस। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को पुरुष एकल के चौथे दौर में आसानी से प्रवेश कर लिया।
               
 
दूसरी सीड मरे ने 27वीं वरीय क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को तीन सेटों में 6-1, 6-4, 7-6 से पराजित किया। टूर्नामेंट के पहले दो राउंड मरे के लिए खासे संघर्षपूर्ण रहे थे और उन्हें लगातार पांच सेटों तक संघर्ष करना पड़ा था लेकिन बिग सर्व खिलाड़ी कार्लोविच के खिलाफ उन्होंने काफी संयमित खेल दिखाया।
                 
मरे ने मैच की शुरुआत में दो बार कार्लोविच की सर्विस ब्रेक की। मरे के सामने चौथे दौर में 15वीं सीड अमेरिका के जान इस्नर और रूस के तेमुराज गाबाश्विली के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा। मैच में क्रोएशियाई खिलाड़ी ने भी काफी संघर्ष किया। वह 25 वर्षों में पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रैंड स्लेम के तीसरे दौर में जगह बनाई है।   
         
शुरुआती दोनों सेटों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मरे को तीसरे सेट में मुश्किल हुई और कार्लोविच उसे टाईब्रेक में ले गए। लेकिन मरे ने काफी फोकस दिखाया और पहला मैच प्वांइट जीतने के साथ ही 27वीं वरीय खिलाड़ी को बाहर कर दिया। मरे के अलावा आठवीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक ने भी पुरूष एकल के तीसरे दौर का मुकाबला जीता। 
 
राओनिक ने स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन को 7-6, 6-2, 6-3 से हराया। राओनिक के सामने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए  स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास की चुनौती रहेगी, जिन्होंने 23वीं वरीय खिलाड़ी अमेरिका के जैक सॉक को मैराथन संघर्ष में 6-7, 6-4, 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।
           
महिलाओं के तीसरे दौर के मुकाबलों में अमेरिका की गैर वरीय खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए 10वीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वीतोवा को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-0, 6-7, 6-0 से चौंकाया। इसके अलावा 21वीं वरीय ऑस्ट्रेलिया की सामंथा तोसुर ने अपने से शीर्ष 11वीं वरीय चेक गणराज्य की लुसी सफारोवा को 6-3, 6-7, 7-5 से हराकर बाहर किया। 
          
25वीं वरीय रोमानिया की इरिना बेगू ने जर्मनी की एनिका बेक को 6-4, 2-6, 6-1 से हराया। शीर्ष वरीय खिलाड़ियों में छठी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने जापान की नाओमी ओसाका को पहले सेट की पराजय के बाद 4-6, 6-2, 6-3 से और चौथी सीड स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा ब्लांको ने बेल्जियम की यानीना विकमेयर को लगातार सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोट के कारण राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से हटे