suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गैटलिन ने बोल्ट का रिकार्ड तोड़ा, लेकिन मान्यता नहीं

Advertiesment
Gatlin
टोकियो। अमेरिकी धावक जस्टिन गैटलिन ने जमैका के उसैन बोल्ट को पछाड़ते हुए 100 मीटर की दूरी 9.45 सेकंड में पूरी कर रिकार्ड बनाया। हालांकि गैटलिन के रिकॉर्ड को आधिकारिक मान्यता नहीं मिल सकी।
     
रेसिंग ट्रैक पर बोल्ट और गैटलिन के बीच प्रतिद्वंदिता लंबे समय से चल रही है। जापान के एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान 34 वर्षीय गैटलिन ने 9.45 सेकंड का समय लेते हुए बोल्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बोल्ट ने बर्लिन ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। 
     
गैटलिन ने इस दौरान विंड मशीन का इस्तेमाल किया, जिससे 20 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा निकल रही थी। यह सामान्य हवा की गति से चार गुना से भी ज्यादा थी। नियमों के अनुसार यदि हवा की गति सामान्य से ज्यादा होती है तो रिकॉर्ड आधिकारिक नहीं माना जाता। गैटलिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 9.74 सेकंड का है।
   
डोपिंग के कारण गैटलिन पर 2010 में चार साल का प्रतिबंध लगा था। वापसी के बाद से वह बोल्ट के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। आगामी रियो ओलिंपिक में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi