Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व कप 2018 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगे पिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gerard Pique
मैड्रिड , सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (12:37 IST)
मैड्रिड। स्पेन के विवादास्पद डिफेंडर गेरार्ड पिक ने कहा है कि वे फुटबॉल विश्व कप 2018 के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगे। बार्सिलोना के इस स्टार को मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता रहा है।

 
रविवार को अल्बानिया के खिलाफ स्पेन की 2-0 की जीत के बाद पिक ने कहा कि रूस में होने वाला विश्व कप राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा और उम्मीद करता हूं कि ये 2साल मेरे लिए काफी अच्छे रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला सोमवार को ही नहीं किया है, मैं इसके बारे में सोच रहा था लेकिन आलोचनाओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका मानना है कि अगर मैं यहां नहीं होता तो बेहतर होता। विश्व कप 2018 तक पिक 31 साल के हो जाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमोबाइल से गोल से इटली जीता