Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चैंपियन जर्मनी की लगातार दूसरी जीत

हमें फॉलो करें चैंपियन जर्मनी की लगातार दूसरी जीत
लखनऊ , शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016 (22:12 IST)
लखनऊ। गत चैंपियन जर्मनी ने खिताबी हैट्रिक के लिए अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए जूनियर विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को पूल सी में 2-1 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
चैंपियन जर्मनी ने कल स्पेन को 2-1 से हराया था और न्यूजीलैंड को भी उसने 2-1 के अंतर से पराजित किया। दिन के अन्य मैचों में पूल ए में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया का मुकाबला 1-1 से बराबर छूटा जबकि पूल बी में बेल्जियम ने मिस्र को 4-0 से रौंद दिया। पूल सी में स्पेन ने अपनी पिछली हार से उबरते हुए जापान  को 4-1 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।
 
जर्मनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने चौथे ही मिनट में सैम लेन के पेनल्टी कार्नर पर किए गए गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। जर्मनी ने वापसी करते हुए दो मैदानी गोलों की बदौलत जीत अपने नाम की। टिम हर्जब्रर्क ने 24वें मिनट में जर्मनी के लिए बराबरी का गोल दागा और एंटन बोकेल ने 51वें मिनट में मैच विजई गोल दागा।
 
अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमैन ने 47वें और आस्ट्रिया के ओलिवर बिंडेर ने 63वें मिनट में गोल किए। बेल्जियम की मिस्र के खिलाफ 4-0 की जीत में फिलिप सिमर ने 18वें, हेनरी रेस ने 27वें,एलेक्जेंडर वान ने 46वें और एलेक्सिस लिमाएर ने 60वें मिनट में गोल किए।
 
स्पेन की जापान पर 4-1 की जीत में लुकास गार्सिया ने 24वें और 37वें मिनट में दो गोल किए जबकि मार्क सीराहिमा ने आठवें और पाब्लो एबाडेल ने 25वें मिनट में गोल किए। जापान का एकमात्र गोल अत्सुशी सुगियामा ने 48वें मिनट में किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोठारी का सपना तोड़ चैंपियन बने गिलक्रिस्ट