Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवाह बंधन में बंधीं पहलवान गीतिका जाखड़

हमें फॉलो करें विवाह बंधन में बंधीं पहलवान गीतिका जाखड़
हिसार , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (08:07 IST)
हिसार। हरियाणा की हिसार निवासी और देश की पहली महिला अर्जुन अवॉर्डी पहलवान एवं प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक गीतिका जाखड़ लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़ में तैनात उप-मंडलीय अधिकारी कमलदीप के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। 
          
विवाह समारोह यहां एक होटल में सम्पन्न हुआ जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों, सगे सम्बधियों के अलावा अनेक खिलाड़ियों तथा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने शिरकत की। 
         
विवाह पर खुशी जाहिर करते हुए गीतिका ने इस मौके पर कहा कि वह अपने जीवन में दूसरी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। 
            
गीतिका ने महज 13 साल की उम्र में अपने दादा चौधरी अमरचंद जाखड़ से कुश्ती के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने भारत केसरी का खिताब हासिल किया था। 
          
वर्ष 2000 में दिल्ली में हुए एक दंगल में उन्होंने देश की पहली भारत केसरी का खिताब जीता था। वह दो बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2003 और 2005 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। 
 
गीतिका ने 2006 के दोहा एशियाई खेलों में रजत और 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने जीता कबड्डी विश्व कप, लगा बधाईयों का तांता...