Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा ने मुंबई को 7-0 से रौंदा

Advertiesment
Goa
मडगांव। थोंगकोसेप हाओकिप और डुडु ओमागबेमी की हैट्रिक की मदद से एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को मुंबई सिटी एफसी को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

डुडु (41वें, 63वें और 66वें मिनट) और हाओकिप (33वें, 52वें और 79वें मिनट) ने तीन-तीन गोल दागकर मुंबई सिटी की हालत खराब की जबकि स्थानापन्न रेनाल्डो ओलिवियरा ने 90वें मिनट में सातवां गोल करके रही सही कसर पूरी कर दी। इससे पहले जीत का सबसे बड़ा अंतर 5-0 था।

मुंबई सिटी एफसी ने पिछले सत्र में एफसी पुणे सिटी को इस अंतर से हराया था। एफसी गोवा ने इस जीत से मुंबई के हाथों 0-2 से हार बदला चुकता करने के साथ ही लीग में अपना शीर्ष स्थान भी बरकरार रखा। उसके अब दस मैचों में 18 अंक हैं।

आईएसएल की सबसे करारी हार झेलने के बाद मुंबई के अब दस मैचों में 12 अंक है और वह छठे स्थान पर बना हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi