Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली को हराकर गोवा शीर्ष पर

Advertiesment
Goa
नई दिल्ली। भारतीय मिडफील्डर रोमियो फर्नांडीज के शानदार दो गोलों के दम पर एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सत्र के बेहद रोमांचक मुकाबले में रविवार को दिल्ली डायनामोज को 3-2 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
 
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली गोवा की टीम अपने 14वें मुकाबले में सातवीं जीत दर्ज करने के बाद 25 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली अपनी चौथी हार के बाद 22 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
 
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली डायनामोज ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया लेकिन दूसरे हाफ में घरेलू टीम के खिलाड़ी पुणे की चुनौती के सामने कमज़ोर पड़ गए।
 
मेहमान टीम ने दूसरे हाफ में ही तीन गोल दागकर मुकाबले में जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi