Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोल्फर ज्योति रंधावा और निशानेबाज महेश शिकार के मामले में गिरफ्तार

हमें फॉलो करें गोल्फर ज्योति रंधावा और निशानेबाज महेश शिकार के मामले में गिरफ्तार
, बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (16:48 IST)
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज़ महेश विराजदर को उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध शिकार करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कटरनियाघाट स्थित मोतीपुर रेंज में रंधावा और महेश को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों के पास से लाल रंग की इसुजु एसयूवी, .22 बोर की राइफल और वन्य जीव जंतुओं से जुड़े कुछ लेख भी बरामद हुए हैं। कटरनियाघाट के खंड वन विभाग अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
 
46 साल के रंधावा देश के अनुभवी गोल्फरों में शुमार हैं और वर्ष 2004 से 2009 के बीच विश्व गोल्फ रैंकिंग में शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। हालांकि वर्तमान में उनकी रैंकिंग 1076 है। वह वर्ष 1994 में पेशेवर गोल्फ से जुड़े थे और एशियन टूर में शीर्ष पर रह चुके हैं। वर्ष 2004 में जॉनी वाकर क्लासिक में वह संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे थे जो उनका यूरोपियन टूर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
 
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी के रहने वाले रंधावा के पिता सेना में कार्यरत थे और यहां उनका एक फार्महाउस है। वह फिलहाल गुरुग्राम में रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कटप्पा बने मुक्केबाजी कोच, विकास शिविर से बाहर