Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विम्बलडन की इनामी राशि बढ़ी, विजेता को मिलेंगे 22 लाख 50 हजार पाउंड

हमें फॉलो करें विम्बलडन की इनामी राशि बढ़ी, विजेता को मिलेंगे 22 लाख 50 हजार पाउंड
, सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:25 IST)
लंदन। वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में इस वर्ष इनामी राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 7.6 फीसदी वृद्धि की गई है, जो अब बढ़कर 3.4 करोड़ पाउंड पहुंच गई है।
 
 
2 जुलाई से शुरू हुई टेनिस चैंपियनशिप की कुल राशि में महिला और पुरुषों को बराबर से 22 लाख 50 हजार पाउंड की इनामी राशि वितरित की जाएगी, जो वर्ष 2017 की तुलना में इस बार 50 हजार पाउंड अधिक है। गत वर्ष विजेता खिलाड़ियों को 22 लाख पाउंड की इनामी राशि दी गई थी।
webdunia
यदि अमेरिकी डॉलर में ग्रैंडस्लैम की इनामी राशि को आंका जाए तो विंबलडन में 4.65 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि होगी जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में 4.13 करोड़ डॉलर की कुल पुरस्कार राशि दी गई थी, वहीं वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में 4.71 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई थी।
 
अगस्त में होने वाले वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन ने अभी अपनी पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : मॉस्को के समलैंगिक समुदाय के लिए मेल-मिलाप का असामान्य मौका है फुटबॉल विश्व कप