Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैग्वायर के लिए रिकॉर्ड 8 करोड़ पाउंड की राशि का भुगतान करेगा मैनचेस्टर यूनाइटेड

हमें फॉलो करें मैग्वायर के लिए रिकॉर्ड 8 करोड़ पाउंड की राशि का भुगतान करेगा मैनचेस्टर यूनाइटेड
, सोमवार, 5 अगस्त 2019 (23:53 IST)
लंदन। हैरी मैग्वायर सोमवार को दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बने जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनके लिए कथित तौर पर 8 करोड़ पाउंड का करार दिया।
 
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड को लीसेस्टर सिटी से हैरी मैग्वायर को अनुबंधित करने की पुष्टि करने की खुशी है। क्लब ने कहा कि हैरी को 6 साल के अनुबंध पर जोड़ा गया है जिसे 1 साल और बढ़ाने का विकल्प होगा।
 
इंग्लैंड के 26 साल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैग्वायर में मैनचेस्टर के दोनों क्लबों की रुचि थी। मैग्वायर के लिए दी जाने वाली यह राशि जनवरी 2018 में लीवरपूल द्वारा वर्जिल वान डिक के लिए दी गई 7 करोड़ 50 लाख पाउंड की राशि से अधिक है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए कोच और कप्तान के साथ भारत दौरा करेगा द. अफ्रीका, ओटिस गिब्सन को विस्तार नहीं