Publish Date: Sat, 21 Nov 2015 (23:52 IST)
Updated Date: Sat, 21 Nov 2015 (23:55 IST)
कुआंतन। भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 6-1 से हराकर आठवें 'जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट' के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जापान के खिलाफ यह भारत की दूसरी जीत है चूंकि ग्रुप लीग चरण में भी भारत ने उसे हराया था।
भारत के लिए मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह जूनियर, विक्रमजीत सिंह और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने अब तक 11 गोल कर लिए हैं। भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान या दक्षिण कोरिया से होगा।
भारतीय टीम ने पहले हॉफ में आक्रामक खेल दिखाया और मनदीप ने 12वें मिनट में पहला गोल किया। मनप्रीत जूनियर ने एक मिनट बाद गोल करके भारत की बढ़त दुगुनी कर दी। इसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। (भाषा)