Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी कोर ग्रुप घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें 28 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी कोर ग्रुप घोषित
, गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (17:47 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने ऑस्ट्रेलिया हॉकी लीग की तैयारियों के मद्देनज़र भोपाल में लगने वाले राष्ट्रीय कैंप के लिए 28 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी कोर ग्रुप की घोषणा गुरुवार को कर दी। 
 
कोर ग्रुप के लिए चुने गए संभावित खिलाड़ियों को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के कोच बलजीत सिंह सैनी ट्रेनिंग देंगे। सभी महिला खिलाड़ी 3 सितंबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कैंप में पहुंचेंगी जहां वह 20 दिनों तक अभ्यास करेंगी।
 
हॉकी इंडिया के हॉई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने काफी गहन समीक्षा के बाद खिलाड़ियों का चयन किया है। एचआई ने जारी बयान में कहा कि इस ग्रुप में चुनी गई सभी खिलाड़ियों को 7वें हॉकी इंडिया नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इसके बाद इनके पिछले साई शिविर में प्रदर्शन को भी जांचा गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस कोर ग्रुप का चयन मुख्य रूप से 2020 जूनियर महिला विश्वकप को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके अलावा इनमें से ऑस्ट्रेलिया हॉकी लीग के लिए भी उपयुक्त संयोजन तलाशने में मदद मिलेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैडमिंटन की नई सुपर पॉवर बन रहा है भारत : सिंधु-साइना