Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत और पाकिस्तान हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में एक ही पूल में

हमें फॉलो करें भारत और पाकिस्तान हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में एक ही पूल में
, शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (17:50 IST)
लंदन। एशियाई चैंपियन भारत को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल में रखा गया है। हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो 15 से 25 जून तक खेला जाएगा। इसमें पुरुष हॉकी में दुनिया की शीर्ष दस टीमें भाग लेंगी।
 
अभी तक मेजबान इंग्लैंड, रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना, गत यूरोपीय चैम्पियन नीदरलैंड, भारत, कोरिया और पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है।
 
चार और टीमें हॉकी विश्व लीग दूसरे दौर के जरिए क्वालीफाई करेंगी जो अगले साल जनवरी से अप्रैल के बीच खेला जाएगा।
 
हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में 18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। भारत इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान का इरादा बदला चुकता करने का होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोल्ट सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार