Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉकी वर्ल्ड लीग : ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, जर्मनी, बेल्जियम को टिकट

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉकी वर्ल्ड लीग : ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, जर्मनी, बेल्जियम को टिकट
, गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (23:15 IST)
जोहानसबर्ग। ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, जर्मनी और बेल्जियम ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अगले वर्ष भारत के ओडिशा में होने वाले विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया।
                  
मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मिस्र को 4-0 से पीटा और अब वह भारत में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा जो उसने तीन वर्ष पहले हेग में जीता था।
                   
स्पेन ने आयरलैंड को हराकर अब तक हर विश्व कप में खेलने के अपना रिकॉर्ड कायम रखा। 2006 के विश्व चैंपियन जर्मनी ने फ्रांस को पराजित किया, जबकि बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत ने उड़ाई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां