Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में जापान को 3-2 से हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें india vs japan hockey match

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (13:02 IST)
(Credit : Hockey India/X)

Men’s Junior Asia Cup 2024 :  गत चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज की।
 
भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।
 
बुधवार को अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराने वाले भारत के लिए थोकचोम किंगसन सिंह (12वें मिनट), रोहित (36वें मिनट) और अराइजीत सिंह हुंडल (39वें मिनट) ने गोल किए।

जापान की ओर से दोनों गोल नियो सातो (15वें और 38वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
 
भारत का अगला मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे से होगा।  (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय टीम अगर पाकिस्तान नहीं आती तो हमारी टीम भी भविष्य में भारत नहीं जाएगी, PCB अध्यक्ष का बयान