Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन को हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में

Advertiesment
India
कुआंटन। भारत ने जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी लीग मैच में मंगलवार को यहां चीन को 4-1 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले जापान को 2-1 और मलेशिया को 5-4 से हराने वाली भारतीय टीम ने चीन को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे भारत पूल ए में शीर्ष पर रहा। भारत अब गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पूल बी से सबसे निचले स्थान पर रहने वाले ओमान से भिड़ेगा।

भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह जूनियर (52वें और 67वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर पर दोनों गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट) और अजित पांडे (37वें मिनट) ने भी एक एक गोल किया।

भारत ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और चीन की कमजोर रक्षापंक्ति पर दबाव बनाने की कोशिश की। उसे 16वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल किया।

मध्यांतर तक भारत 1-0 से आगे था। चीन ने दूसरे हाफ में 43वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। उसकी तरफ से यह गोल गुओ ने पेनल्टी कार्नर पर किया। इसके बाद भारत ने तेजी दिखाई और मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर दनादन दो गोल करके चीन को दबाव में ला दिया।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अच्छा है कि हमने जीत की लय बरकरार रखी है। यहां से मुकाबले कड़े हो जाएंगे। हम सभी को यह अहसास होना चाहिए कि अब हम नाकआउट चरण में हैं और प्रत्येक मैच हमारे लिए नई चैंपियनशिप जैसा है। मुझे खुशी है कि खिलाड़ी बेसिक्स पर कायम रहे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi