Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया

हमें फॉलो करें एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया
ढाका , गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (22:29 IST)
ढाका। एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-2 से पराजित कर दिया।
 
भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 15वें मिनट, एसके उथप्पा ने 24वें मिनट, गुरजंत सिंह ने 33वें, एस वी सुनील और सरदार सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए। मलेशिया की ओर से रजी रहीम ने 50वें मिनट और रमजान रोसली ने 59वें मिनट में गोल दागे।
 
भारत ने इस जीत से अजलान शाह कप और हॉकी वर्ल्ड लीग में मलेशिया के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरा लक्ष्य लंबे स्पैल की गेंदबाजी करना : कुलदीप यादव