Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरा मैच जीता

हमें फॉलो करें भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरा मैच जीता
नई दिल्ली , गुरुवार, 21 जुलाई 2016 (15:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1 गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिकी दौरे पर दूसरे मैच में मेजबान को 2-1 से हरा दिया। 
 


पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अमेरिका ने दूसरे क्वार्टर के चौथे ही मिनट में जिल विटमेर (19वां मिनट) के गोल के दम पर बढ़त बनाई। हॉफ टाइम तक अमेरिका 1-0 से आगे था।

दूसरे हॉफ में भारतीयों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने अमेरिकी डिफेंस पर लगातार हमले बोले। तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में प्रीति दुबे ने पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल किया। आखिरी क्वार्टर में लिलिमा मिंज ने 55वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
 
पहले मैच में अमेरिका ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। भारत शुक्रवार को कनाडा से खेलेगा। (भाषा)
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेम्स फ्रेंकलिन के 'ड्रीम टीम' में 3 भारतीय क्रिकेटर