Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में

Advertiesment
India
रायपुर। मेजबान भारत ने सही मौके पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूल चरण में अपराजित रहे ब्रिटेन को गुरुवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर एफआईएच वर्ल्ड लीग फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
 
भारत का पूल चरण में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जहां उसने दो मैच हारे थे और ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के साथ ड्रा खेला था लेकिन सरदार सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पूल ए की चोटी की टीम ब्रिटेन को क्वार्टरफाइनल में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद 2-1 से शिकस्त दे दी।
 
भारत का सेमीफाइनल में बेल्जियम और अर्जेंटीना के बीच चौथे क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम के साथ मुकाबला होगा। भारत के 1980 के बाद ब्रिटेन के खिलाफ यह पहली जीत है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi