Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona virus के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम का चीन दौरा रद्द

हमें फॉलो करें Corona virus के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम का चीन दौरा रद्द
, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (17:06 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना चीन दौरा रद्द करना पड़ा और अब हॉकी इंडिया के सामने ओलंपिक की तैयारी के लिए वैकल्पिक दौरे के आयोजन की कठिन चुनौती है। 
 
भारतीय टीम को 14 से 25 मार्च तक चीन दौरे पर जाना था लेकिन इस बीमारी के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। 
 
भारतीय कप्तान रानी ने कहा, ‘हमें चीन जाना था लेकिन वायरस के कारण दौरा रद्द हो गया। कई दूसरी टीमें भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वे प्रो हॉकी लीग खेल रही हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया और हमारे कोच व्यवस्था कर रहे हैं। ओलंपिक की तैयारी के लिए बड़ी टीमों से खेलना जरूरी है।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IndiavsNewZealand: दूसरे वनडे मैच में भारत को हलके में लेना भारी भूल होगी : गुप्टिल