Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत अंडर-15 ब्वॉयज सैफ सेमीफाइनल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें India Under-15
, सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (15:55 IST)
नई दिल्ली। भारत अंडर-15 लड़कों ने काठमांडू में चल रही अंडर-15 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में भूटान को आखिरी ग्रुप लीग मैच में 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
 
काठमांडू के एएनएफए काम्पलैक्स में चल रही चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए शुभो पॉल के अलावा ने 2 गोल किए जबकि शुभा कुशांग और शाल्सो अमान ने 1-1 गोल किया। भारत ने पहले हॉफ में गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। 
 
शुभो ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को चौथे मिनट में ही शुरुआती बढ़त दिला दी। उन्होंने भूटानी गोलकीपर गाएलशेन डोरजी को छकाते हुए सीधे ही गेंद को नेट में पहुंचा दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षी खेमे को लगातार भेदने का प्रयास किया। खासकर हाफ टाइम के बाद भारत को उसके प्रयासों का फल मिल गया और उसने 66वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। 
 
कुशांग को आसानी से गेंद मिली और उन्होंने बॉक्स के कार्नर में गेंद को पहुंचा मैच में अपना दूसरा गोल कर दिया। मैच के 83वें मिनट में शुभो ने अपना दूसरा गोल दाग दिया। अमान ने 89वें मिनट में भारत का चौथा गोल किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लगातार 1 महीने से बन रहा था टीम इंडिया के खिलाफ शतक