Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आखिरकार भारतीय महिला हॉकी ने दी खुशखबरी, विश्वकप का पहला मैच जीता

FIH Hockey 5S Women World Cup में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पोलैंड को हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें hockey
, बुधवार, 24 जनवरी 2024 (16:15 IST)
मुमताज और दीपिका के शानदार गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में पोलैंड 5-4 से हरा दिया है।आज यहां एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्वकप 2024 टूर्नामेंट के पूल सी के मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ की शुरुआत में ही मुमताज खान ने चौथे मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कुछ मिनट बाद ही दीपिका सोरेंग ने छठें मिनट में एक और फील्ड गोल कर बढ़त को दुगना कर दिया।
इसके बाद पोलैंड की जूलिया कुचारस्का ने आठवें और उसके बाद कैप्टन मार्लेना रयबाचा ने 10वें मिनट में मैदानी गोल कर पहले हाफ में पांच मिनट पहले स्कोर 2-2 कर दिया। मुमताज खान ने 14वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर पहले हाफ में स्कोर 3-2 कर दिया।दूसरे हाफ में मारियाना कुजूर ने 23 मिनट में गोलकर भारत की बढ़त को दोगुना करने कर दिया। इसके बाद पोलैंड की पाउला स्लाविंस्का ने 27 मिनट में और मोनिका पोलेवजाक के 29वें मिनट से कुछ समय पहले किये गोल से अपनी टीम को मैच में वापसी का प्रयास किया।

हालाँकि, दीपिका सोरेंग ने 29 मिनट में गोल कर भारत फिर बढ़त दिला दी और भारतीय महिला टीम ने बढ़त बरकरार रखते हुए 5-4 से मैच जीत लिया।भारतीय महिला टीम अपना अगला मुकाबला 24 जनवरी को 2110 बजे अमेरिका से खेलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुराने हो गए चेतेश्वर अजिंक्य, कप्तान रोहित ने कर दिया इशारा 'करियर खत्म'