Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिव कपूर की शानदार शुरुआत, पहले दौर के बाद 6ठे स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian golfer Shiv Kapoor
, शुक्रवार, 23 जून 2017 (18:45 IST)
म्यूनिख। प्रायोजकों के न्योते पर खेल रहे भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने बीएमडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय गोल्फ ओपन में शानदार शुरुआत करके 5 अंडर 67 का स्कोर बनाया और वे पहले दौर के बाद संयुक्त 6ठे स्थान पर हैं।
 
कपूर ने कुल 7 बर्डी बनाई। इनमें से 5 बर्डी उन्होंने आखिरी 9 होल में बनाई। टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय जीव मिल्खा सिंह को हालांकि संघर्ष करना पड़ा। उनका पहले दौर का स्कोर 4 ओवर 76 रहा। उन्होंने 2 डबल बोगी भी की। ऑस्ट्रेलिया के वेड आर्म्सबाई ने 64 का कार्ड खेला और पहले दौर में बढ़त बनाई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला विश्वकप : पहले मैच में शनिवार को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से