Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भुवनेश्वर में बुधवार को रोड शो करेगी भारतीय हॉकी टीम

हमें फॉलो करें Hockey

WD Sports Desk

, बुधवार, 21 अगस्त 2024 (11:13 IST)
Indian Hockey Team : ओडिशा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि राज्य हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्वागत के लिए तैयार है।
 
सूरज ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बुधवार को यहां लोक सेवा भवन के ‘कन्वेंशन सेंटर’ में भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के नायकों के भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है।

webdunia

 
मंत्री ने कहा, ‘‘टीम कल दोपहर करीब 12 बजे ओडिशा पहुंचेगी और बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कलिंग स्टेडियम तक रोड शो करेगी। बाद में, टीम को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।’’
 
पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीम की आधिकारिक प्रायोजक ओडिशा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
 
सूरज ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
 
ओडिशा 2018 से हॉकी टीम को प्रायोजित कर रहा है जब खेल आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा था।
 
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुआई वाली बीजू जनता दल की पिछली सरकार ने टीम का उस समय समर्थन किया था जब उसे प्रायोजक की सख्त जरूरत थी।
 
राज्य सरकार 2036 तक टीम का समर्थन करेगी जो खेल का लंबे समय तक समर्थन करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।  (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC ने महिला T20 World Cup को बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट किया