Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

हमें फॉलो करें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
, शनिवार, 2 नवंबर 2019 (22:42 IST)
भुवनेश्वर। ओलंपिक में 8 बार के चैंपियन भारत ने 2 चरण वाले एफआईएच पुरुष क्वालीफायर्स के दूसरे मैच में शनिवार को यहां रूस को 7-3 (दो मैचों का कुल योग 11-3) से हराकर अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की थी। विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने विश्व में 22वें नंबर के रूस को पहले चरण के मैच में 4-2 से हराया था।

शनिवार को भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (23वें और 29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (48वें और 59वें) ने दो-दो, जबकि ललित उपाध्याय (17वें), नीलकांत शर्मा (47वें) और अमित रोहिदास (60वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। रूस ने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त बना दी थी। उसकी तरफ से यह गोल अलेक्सी सोबोलेवस्की ने किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवधर ट्रॉफी : अक्षर पटेल के हरफनमौला खेल से जीता इंडिया सी