Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई ने नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

Advertiesment
Indian Super League
मुंबई। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग मुकाबले में नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 5-1 से हरा दिया।
 
हैती के सोनी नोर्डे और हमवतन सुभाष सिंह के साथ एक बार फिर बेहतरीन जोड़ी बनाने वाले छेत्री ने 25वें और 48वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागने के अलावा 40वें मिनट में गोल दागकर सत्र की दूसरी हैट्रिक बनाई। सत्र की पहली हैट्रिक चेन्नईयिन एफसी के स्टीवन मेंदोजा ने एफसी गोवा के खिलाफ बनाई थी।
 
छेत्री मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक छह गोल दाग चुके हैं, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी के सर्वाधिक गोल हैं। छेत्री के अलावा नोर्डे ने 51वें मिनट, जबकि हैती टीम के कप्तान फ्रेंट्ज बर्टिन ने भी मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल दागकर मुंबई की टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
 
नार्थईस्ट यूनाइटेड की ओर से मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में बोइथांग हाओकिप ने किया। घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई की टीम 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष पर चल रहे एफसी पुणे सिटी के 12 अंक हैं। एफसी गोवा के भी 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण मुंबई की टीम दूसरे स्थान पर है।
 
सत्र की चौथी हार के बाद नार्थईस्ट यूनाइटेड की टीम के छह अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। टीम ने अंतिम स्थान पर मौजूद केरल ब्लास्टर्स से एक अंक अधिक जुटाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi