Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय टेनिस सितारे यूकी भांबरी को करारा झटका, विश्व रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर होने की कगार पर

हमें फॉलो करें भारतीय टेनिस सितारे यूकी भांबरी को करारा झटका, विश्व रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर होने की कगार पर
, सोमवार, 6 अगस्त 2018 (22:52 IST)
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी सोमवार को जारी ताजा विश्व टेनिस रैंकिंग में 13 स्थान गिरकर टॉप 100 से बाहर होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
 
 
वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में खेलने के लिए खुद को एशियाई खेलों से हटा लेने वाले यूकी अब एकल रैंकिंग में 99वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
रामकुमार रामनाथन को भी छह स्थान का नुक्सान हुआ है और वह 117वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन छह स्थान उठकर 171वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना एक स्थान के नुकसान के साथ 28वें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि दिविज शरण 38वें और लिएंडर पेस 80वें स्थान पर बने हुए हैं। जीवन नेदुनचेझियन दो स्थान उठकर 87वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पूरव राजा को सात स्थान का नुकसान हुआ है और वह 90वें स्थान पर खिसक गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतने वाली स्टार खिलाड़ी बत्रा को मिली करारी हार