Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फुटबॉल में भी भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

हमें फॉलो करें फुटबॉल में भी भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया
, गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (12:23 IST)
मंगोलिया। भारत की अंडर-16 महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को खेले गए एएफसी अंडर-16 बालिका चैंपियनशिप क्वालीफायर के एक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी। 
 
 
मंगोलिया के एमएफएफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकबाले में भारत के लिए अविका सिंह, सुनिता मुंडा और शिल्की देवी ने गोल दागे जबकि पाकिस्तान की गोलकीपर आयशा ने एक ऑन गोल किया। सुनीता मुंबउा और कप्तान शिल्की देवी ने अन्य गोल किए।
 
इस जीत के बाद भारतीय टीम दो मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर है। पाकिस्तान खिलाफ भारत ने बेहतरीन शुरुआत की और 22वें मिनट में अविका सिंह ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहला गोल करने के बाद भी भारत ने विपक्षी पर लागातर दबाव बनाया। 41वें मिनट में गोलकीपर आयशा ने गलती की जिसके कारण उनकी टीम 0-2 से पिछे हो गई। भारतीय टीम को अब 21 सितंबर को मंगोलिया से खेलना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया कप : पाकिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी रहे भारत की जीत के हीरो