Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में

हमें फॉलो करें भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (17:41 IST)
शंघाई। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शुक्रवार को यहां में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में शीर्ष वरीय जर्मनी को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां स्वर्ण पदक के लिए उसका मुकाबला चीनी ताइपे से होगा।
भारत रिकर्व वर्ग में पुरुष टीम और मिश्रित जोड़ी में पदक की दौड़ में है लेकिन कंपाउंड तीरंदाजों के लिए काफी खराब प्रदर्शन रहा, जो किसी भी पदक राउंड में नहीं पहुंचे और खाली हाथ लौटेंगे।
 
दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और लक्ष्मीरानी माझी ने गुरुवार को की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन से वापसी करते हुए जर्मनी की प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
 
दूसरे सेमीफाइनल में 7वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली रूस टीम को 6-0 से शिकस्त दी। सभी रिकर्व पदक फाइनल रविवार को आयोजित किए जाएंगे जबकि शनिवार को कंपाउंड का फाइनल होगा।
 
भारतीय तिकड़ी ने तीन नौ अंक का स्कोर जुटाया, जिसके बाद तीन एक्स (केंद्र के सबसे करीब) बनाकर पहले सेट में 2-0 से बढ़त बना ली।
 
जर्मनी की लिसा उनरू, एलेना रिचटर और करीना विंटर की टीम ने दूसरे में उबरते हुए कुल 57 अंक जुटाए लेकिन भारतीय टीम ने 3-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की।
 
चौथे वरीयता प्राप्त भारत ने अपने अभियान की शुरुआत 13वें वरीय अमेरिका को हराकर की, इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी प्रतिद्वंद्वी को 5-4 से शिकस्त दी। अतनु दास, जयंत तालुकदार और मंगल सिंह चम्पिया की तीसरी वरीय रिकर्व पुरुष टीम को सेमीफाइनल में शूटऑफ में दूसरे वरीय नीदरलैंड से 4-5 से शिकस्त मिली।
 
भारत ने पहले राउंड में फ्रांस को 5-3 से जबकि क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 6-2 से शिकस्त दी। अब कांस्य पदक के प्लेऑफ में भारतीय पुरुष टीम का सामना नौंवे वरीय ब्रिटेन से होगा। पुरुष कंपाउंड टीम पहले राउंड में निचली रैंकिंग की ईरान से 226-233 से हार गई।
 
6ठी वरीय महिला कंपाउंड टीम ने पहले राउंड में मलेशिया को 224-223 से पराजित किया था लेकिन टीम तीसरी रैंकिंग की जर्मनी से 220-229 से हार गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएमजी ने शिखर धवन से 3 साल के लिए करार किया