Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय महिलाओं ने पहले हॉकी टेस्ट में बेलारूस को 5-1 से हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian women's hockey team
, गुरुवार, 2 मार्च 2017 (23:14 IST)
भोपाल। भारतीय महिला टीम ने यहां पहले हॉकी टेस्ट में बेलारूस को 5-1 से शिकस्त दी। पिछले साल महिलाओं की एशियाई चैम्पियनशिप जीतने के बाद यह भारतीय टीम का पहला मैच था, जिसमें उसने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त बना ली। इसके चार मिनट बाद ही नवजोत कौर ने शानदार मैदानी गोल दागा जिससे टीम ने पहले ब्रेक में जाने से पहले 2-0 की बढ़त बना ली।
बेलारूस ने दूसरे क्वार्टर में काफी बेहतरीन डिफेंस दिखाया, लेकिन पूनम बार्ला ने 29वें मिनट में मैदानी गोल से घरेलू टीम को 3-0 से आगे कर दिया। स्वितलाना बाहुशेविच ने मेहमान टीम के लिए 37वें मिनट में एकमात्र गोल दागा जिससे तीसरा क्वार्टर 1-3 के स्कोर से खत्म हुआ। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में मजबूत वापसी की और दो बार गोल किए। कप्तान दीप ग्रेस एक्का (57वें मिनट) और गुरजीत कौर (60वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ऐसे बढ़ा सकता है ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें : क्लार्क