Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय महिला हॉकी टीम 8वें स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Women's Hockey Team
, शनिवार, 22 जुलाई 2017 (18:38 IST)
जोहानसबर्ग। भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व लीग सेमीफाइनल्स में लचर प्रदर्शन सातवें-आठवें स्थान के मैच में भी बरकरार रहा और भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद आयरलैंड से 1-2 से हार गई। भारत को टूर्नामेंट में आठवां स्थान मिला।
         
भारत ने 15वें मिनट में गुरजीत कौर के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर नीचा  फ्लिक लगाया जो गोल के बायें हिस्से में समा गया। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा। मैच के  24वें मिनट में आयरलैंड की गोलकीपर आयशा मैकफेरेन ने नवजोत कौर को बाधा पहुंचाई जिससे उन्हें पीला कार्ड  दिखाकर 10 मिनट के लिएई बाहर भेज दिया गया।
          
भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। लेकिन यह सुनहरा मौका बेकार चला गया। वैकल्पिक गोलकीपर ग्रेस ओ  फ्लैनेगन ने शानदार बचाव कर लिया। मैच के 28वें मिनट में स्ट्राइकर रानी की स्टिक से निकले गोल को अमान्य  करार दिया गया। भारत ने 31वें मिनट में एक के बाद एक दो पेनल्टी कार्नर बेकार किए। इसके बाद 43वें मिनट में  भी दो और पेनल्टी कार्नर बेकार गए। 
         
आयरलैंड ने भी वापसी की कोशिशें जारी रखीं और 47वें मिनट में कैथरीन म्युलन ने बराबरी का गोल दाग  दिया। लीजी कॉल्विन ने 48वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर आयरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। आयरलैंड ने  अपनी इस बढ़त को अंत तक कायम रख सातवां स्थान हासिल कर लिया। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय महिला टीम को विश्वकप के हर मैच में मिला 'स्टार'