suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की रेजिना और शशि का भारतीय वुशू टीम में चयन

Advertiesment
Indian Wushu Team
नई दिल्ली। दिल्ली के 2 खिलाड़ी ब्रासीलिया (ब्राजील) में 11 से 16 जुलाई तक होने वाली 7वीं जूनियर विश्व वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दिल्ली के शशि तमांग (17 साल) और उनकी छोटी बहन रेजिना तमांग (16 साल) भारतीय टीम के साथ ब्राजील के लिए रवाना होंगे।
 
 
रेजिना तमांग और शशि तमांग 2016 में आयोजित हो 6ठी जूनियर विश्व वुशू प्रतियोगिता (बर्गस, बुल्गारिया) में भी हिस्सा ले चुके है। वहां रेजिना तमांग ने 6ठी और 5वीं पोजीशन हासिल की थी और शशि तमांग 12वें स्थान पर रहे थे।
 
7वीं जूनियर विश्व वुशू प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में 21 खिलाड़ी, 4 कोच और 1 फिजियो का चयन हुआ है। टीम रविवार रात ब्राजील के लिए रवाना होगी। पिछली विश्व चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : इंग्लैंड, स्वीडन को हराकर 28 साल बाद सेमीफाइनल में