khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईपीटीएल में जापान, यूएई जीते

Advertiesment
IPTL
सिंगापुर। जापान वारियर्स ने अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में फिलीपाइन मैवरिक्स को 29-15 से शिकस्त दी जबकि यूएई रायल्स ने रोजर फेडरर के निर्णायक पुरुष एकल मुकाबला जीतने से सिंगापुर स्लैमर्श को 27-23 से हराया।
दिन के पहले मुकाबले में जापान वारियर्स को मरात साफिन ने शानदार शुरुआत दिलाई जिन्होंने लीजेंड्स एकल में जेम्स ब्लैक को 6-3 से हराया।
 
जापान की कुरूमी नारा ने इसके बाद जर्मीला गाजदोसोवा को 6-1 से शिकस्त दी जबकि लिएंडर पेस और मिरजाना लूसिच बेरोनी ने मिश्रित युगल में गाजदोसोवा और एडवर्ड रोजर वेसलीन को 6-2 से हराया।
 
पुरुष युगल में रोजर वेसलीन और ट्रीट हुए की जोड़ी ने पेस और पियरे ह्यूज हर्बर्ट को 6-5 से हराया लेकिन हर्बर्ट ने एकल में इवो कालरेविच को 6-3 से हराकर जापान की आसान जीत सुनिश्चित की।
 
दिन के दूसरे मुकाबले में फेडरर ने रायल्स को जीत दिलाई। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने निर्णायक पुरुष एकल में हमवतन स्टेन वावरिंका को 6-4 से हराकर यूएई की जीत सुनिश्चित की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi