Publish Date: Tue, 19 Mar 2019 (16:10 IST)
Updated Date: Tue, 19 Mar 2019 (17:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के पृथ्वीराज टी और काइनान चेनाई मैक्सिको में चल रहे आईएसएसएफ शाटगन विश्व कप पुरुष ट्रैप फाइनल में प्रवेश के करीब पहुंच गए हैं। पहला क्वालीफाइंग दौर सोमवार को खेला गया।
पृथ्वीराज ने सात निशानेबाजों में दो राउंड में परफेक्ट 50 का स्कोर किया। चेनाई ने 49 का स्कोर किया, जबकि मानवजीत संधू का स्कोर 46 रहा। अभी तीन और राउंड खेले जाने हैं, जिसके बाद शीर्ष छह फाइनल में प्रवेश करेंगे।
इस टूर्नामेंट से टोक्यो ओलंपिक 2020 के दो कोटा स्थान तय होंगे। महिला ट्रैप टीम हालांकि टूर्नामेंट से बाहर हो गई। शगुन चौधरी 19वें, राजेश्वरी कुमारी 36वें और वर्षा वर्मन 52वें स्थान पर रहीं।