Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इटली के यूरोपीय चैंपियन साबिया की Covid-19 से मौत

हमें फॉलो करें इटली के यूरोपीय चैंपियन साबिया की Covid-19 से मौत
, बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (19:25 IST)
मिलान। इटली एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि पूर्व यूरोपीय इंडोर चैंपियन डोनाटो साबिया की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह 56 वर्ष के थे। 
 
इस महामारी से कुछ दिन पहले उनके पिता की भी मौत हो गई थी। साबिया बासिलिकाटा के पोटेंजा में कुछ दिन से अस्पताल के आईसीयू में थे। 
 
महासंघ के अध्यक्ष एलफियो जियोमी ने यह जानकारी दी।उन्होंने 1984 चैंपियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। 
 
वह 1984 लास एंजिलिस और 1988 सियोल ओलंपिक में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे थे। इटली में कोविड-19 से 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके करीब 6500 खिलाड़ियों के कोटे बरकरार