Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जयललिता देंगी शूटर रितिक को 4 लाख का इनाम

Advertiesment
J. Jayalalita
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 10 मीटर ओपन राइफल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले केन्द्रीय विद्यालय के 15 वर्षीय छात्र रितिक को बधाई देते हुए उनके खेल को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें चार लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। 
एक बयान में मुख्यमंत्री जयललिता ने निशानेबाज रितिक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें चार लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। जयललिता ने कहा, रितिक की इस कामयाबी की खबर सुनकर मैं बहुत खुश हूं। मैं उन्हें बधाई देती हूं और देश तथा तमिलनाडु के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए उन्हें आशीर्वाद देती हूं। 
 
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली भवानी देवी को भी दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि तथा छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi