Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जयपुर ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराया

हमें फॉलो करें जयपुर ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराया
रांची , रविवार, 17 सितम्बर 2017 (23:05 IST)
रांची। पवन कुमार, सिद्धार्थ और नितिन रावल के छ:-छ: अंकों की बदौलत जयपुर पिंकपैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराकर  वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में रविवार को अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। 
              
यहां  हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर की टीम पहले हाफ में 18-9 से आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में भी इस बढ़त को कायम रखते हुए 36-25 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
             
जयपुर के लिए पवन कुमार, सिद्धार्थ और नितिन रावल के छह-छह और अजित ने पांच अंक प्राप्त किए। दिल्ली के लिए अबुफजल ने छह और मेराज शेख ने चार अंक जुटाए। 
             
जयपुर ने रेड से 17, डिफेंस से 13, ऑलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक जुटाए जबकि दिल्ली ने रेड से 15,डिफेंस से 9 और एक अतिरिक्त अंक प्राप्त किया।         
              
जयपुर की 10 मैचों में यह पांचवीं है और वह 31 अंकों के साथ जोन बी में पांचवें नंबर है। दिल्ली को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और वह 28 अंकों के साथ जोन बी में छठे नंबर है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुर्व्यवहार के चलते सिल्वा पर दो साल का बैन