Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक कोच मोरियासु जापान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच होंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलंपिक कोच मोरियासु जापान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच होंगे
, गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (23:21 IST)
तोक्यो। जापान ने ओलंपिक कोच हाजिमे मोरियासु को आज अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया। मोरियासु अकिरा निशिनो की जगह लेंगे, जिन्होंने विश्व कप के दौरान दो महीने कामचलाऊ कोच की भूमिका निभाई थी और राष्ट्रीय टीम को अंतिम 16 में जगह दिलाई।
 
 
जर्मनी के पूर्व कोच जुर्गेन क्लिन्समैन के अलावा आर्सेनल के पूर्व कोच आर्सीन वेंगर भी इस पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन जापान फुटबॉल संघ ने जांचे परखे मोरियासु को इस पद के लिए चुना।
 
मोरियासु इसके साथ ही 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए जापान की अंडर 21 टीम के कोच के अपने मौजूदा पद पर भी बने रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड जीत का दावेदार : स्टेन