Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान पर सवाल को लेकर गुस्साए कपिल देव

Advertiesment
Other Sports News
मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव मंगलवार को यहां कबड्डी विश्व कप के संवाददाता सम्मेलन में तब अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए, जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि 7 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया? 
संवाददाता सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कपिल इस सवाल पर उखड़ गए। उन्होंने कहा, अगर आप हिन्दुस्तानी हो तो आपको यह सवाल ही नहीं पूछना चाहिए। क्या ऐसा सवाल पूछने के लिए यह सही समय है? 
 
भारतीय कबड्डी टीम की जर्सी भी जारी करने वाले कपिल ने कहा, ऐसी चीजों का फैसला सरकार पर छोड़ देना चाहिए। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी के रूप में यदि हमें तालाब में कूदने के लिए कहा जाता है तो हमें इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए। भारत सहित कुल 12 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी लेकिन इनमें पाकिस्तान शामिल नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीसीबी ने की अफरीदी के 'विदाई मैच' की योजना रद्द