Publish Date: Mon, 19 Feb 2018 (13:36 IST)
Updated Date: Mon, 19 Feb 2018 (13:40 IST)
न्यूयॉर्क। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने रविवार को एटीपी टूर न्यूयॉर्क ओपन टेनिस टूर्नामेंट के 3 सेट तक चले फाइनल में सैम क्वेरी को हराकर अपने करियर का चौथा खिताब जीता।
एंडरसन ने 2 घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 4-6, 6-3, 7-6 (7/1) से जीत दर्ज करके क्वेरी की अपनी घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा।
पिछले साल सितंबर में यूएस ओपन के फाइनल में हारने वाले एंडरसन ने खुशी जताई कि वे 11 फाइनल में हारने के बाद आखिर में खिताब जीतने में सफल रहे। एंडरसन ने कहा कि मेरे लिए यह काफी मायने रखता है। मैं आखिर में फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहा। (भाषा)