suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीकांत और कश्यप खिसके, साइना दूसरे स्थान पर बरकरार

Advertiesment
Kidambi Srikanth
नई दिल्ली। भारत के किदाम्बी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप ताजा विश्व बैडमिंटन रैकिंग में 2-2 पायदान नीचे खिसक गए हैं जबकि महिला वर्ग में साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

श्रीकांत पिछले सप्ताह चाइना ओपन और इस सप्ताह हांगकांग ओपन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इससे वे 7वें स्थान पर खिसक गए। कश्यप पिछले 2 सप्ताह से नहीं खेल पाने के कारण 15वें स्थान पर फिसल गए हैं।

एचएस प्रणय हालांकि 2 पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गए। अजय जयराम पुरुष एकल रैंकिंग में 1 पायदान ऊपर 24वें स्थान पर हैं। चीन के चेन लोंग शीर्ष पर काबिज हैं।

महिला एकल में पीवी सिंधु 1 पायदान ऊपर 12वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

महिला युगल रैंकिंग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी 1 पायदान नीचे 13वें स्थान पर जबकि पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी भी 1 पायदान नीचे 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi