Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ललिता खुदकुशी मामला : कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार पुलिस हिरासत में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lalita
, रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (19:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पत्नी ललिता की कथित आत्महत्या के संबंध में गिरफ्तार राष्ट्र स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। ललिता ने कुमार तथा अपने ससुरालजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
रोहित को एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसने पुलिस को कुमार से 25 अक्तूबर तक पूछताछ की अनुमति दी। नौसेना में सेवारत आरोपी को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 21 अक्टूबर को मुंबई में गिरफ्तार किया था। कबड्डी खिलाड़ी को कल रात दिल्ली लाया गया था।
 
रोहित के पिता विजय कुमार को 21 अक्टूबर को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जिन्होंने उन्हें चार नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि पुलिस ने उनसे हिरासत में पूछताछ का अनुरोध नहीं किया था। पुलिस ने कहा कि विजय को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने पश्चिम दिल्ली के नांगलोई थाने में आत्मसमर्पण किया। वह दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक थे और उन्हें सेवा से बख्रास्त किया गया था।
 
ललिता ने नांगलोई में अपने माता पिता के घर पर 17 अक्तूबर को कथित रूप से खुदकुशी की थी। रोहित और उसके पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की दो टीमें बनाई गई थीं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने पाकिस्तान को हराया